लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को हो सकता है भारी नुकसान
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है। मार्च महीने में पड़ रही तेज गर्मी मई महीने की याद दिला रही है। बताया जा रहा है कि मार्च के आखिर में तापमान और अधिक बढ़ेगा। हालांकि इसबीच मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान ओला गिरने की बात भी बताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो मार्च महीने में केवल उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश के आसार हैं।
13 से 20 मार्च के बीच होने वाली बारिश के दौरान तेज हवायें चलने तथा ओले गिरने की पूरी संभावना जताई गई है। इस बीच उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रहेगा।
प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओले और बिजली गिर सकती है। इसकी वजह से फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। 13 से 18 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम बेहद खराब रह सकता है। इन तारीखों के बीच होने वाली बारिश ओला गिरने से फसलों को नुकसान हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश,दिल्ली, उत्तराखंड और पंजाब समेत कई अन्य प्रदेशों में भी बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें उन्नाव के शुक्लागंज में रेलवे ट्रैक किनारे मिले युवक-युवती के शव, शिनाख्त नहीं
