गोंडा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी ठोकर, युवक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परसपुर, गोंडा, अमृत विचार। परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास चौराहे से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में एक  युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट गांव का रहने वाला जानिब (25) अपने गांव के ही रहने वाले आजाद (22) के साथ  चरौंहा  गांव के रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर गया था। देर शाम दोनो वापस अपने घर लौट रहे थे।‌

करनैलगंज बेलसर मार्ग पर डेहरास चौराहे से महज दो सौ मीटर की दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में जानिब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आजाद गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि घायल आजाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

10 दिन बाद होनी थी जानिब की शादी 
दुर्जनपुर घाट गांव का रहने वाले जाकिर अली ने बताया कि 10 दिन बाद उसके बेटे जानिब का निकाह तय था। अपनी शादी का कार्ड देने के लिए वह सोमवार को अपनी बहन के घर चरौंहा गया था। कार्ड देकर वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया। जानिब की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

यह भी पढ़ें:-सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2019: High Court ने चयन सूची पर पुनर्विचार के दिए आदेश

संबंधित समाचार