बिजनौर : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगीना(बिजनौर), अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां पहुंचकर विधायक मनोज पारस के पुत्र और पुत्रवधू (वर- वधु)को आशीर्वाद दिया।
   
सोमवार दोपहर अखिलेश यादव साढे़ तीन हिंदू इंटर कॉलेज  के मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरकर कार से नगीना कोतवाली देहात मार्ग स्थित एलआरएस डिग्री कॉलेज में आशीर्वाद समारोह में पहुंचे जहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद अखिलेश यादव सीधे वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए मंच पर पहुंचे।

 विधायक मनोज पारस के बेटे अक्षेस पारस व उनकी पत्नी अनुप्रिया ने पूर्व मुख्यमंत्री के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद विधायक के मेहमानों सहित मौजूद लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई और भोजन के बाद के बिजनौर रवाना हो गए। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने भी नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

 इस दौरान कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस मौके पर सांसद एसटी हसन, कमाल अख्तर, जावेद अली, विधायक स्वामी ओमवेश,पूर्व विधायक नईम उल हसन, पूर्व चेयरमैन किरतपुर अब्दुल मन्नान सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी विधायक व हजारों की संख्या में अन्य कार्यकर्ता आशीर्वाद देने नगीना पहुंचे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करें अधिकारी-जिलाधिकारी

संबंधित समाचार