लखनऊ: LDA ने अभियान चलाकर ध्वस्त किया अवैध निर्माण

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। गोसाईगंज में 17 बीघा में किया गया निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जिसका एलडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था और भूखंड काटे जा रहे थे। सोमवार को उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-1 की टीम पुलिस बल के साथ गोसाईंगंज पहुंची। 

क्षेत्र के ग्राम मलौली में  राकेश सिंह द्वारा 10 बीघा में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूखंड काटे गए थे। ऐसे में टीम ने बुलडोजर से बाउंड्रीवाल, कार्यालय व अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिया। दूसरी जगह इसी गांव में राजेन्द्र सिंह द्वारा सात बीघा में भूंखड व अन्य निर्माण निर्माण बिना मानचित्र स्वीकृत कराया किया था। जो ध्वस्त कर दिया गया।

 जोनल अधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि दोनों निर्माण बिना मानचित्र किए गए थे। इस संबंध में विहित प्राधिकारी न्यायालय में वाद चल रहा था। इसके बाद भी निर्माण किया गया। जो न्यायालय के आदेश पर ध्वस्त कर दिया गया है। कार्रवाई सहायक अभियंता अवधेश कुमार, अवर अभियंता सुभाष शर्मा, इम्तियाज अहमद व सुरेन्द्र द्विवेदी ने की है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शैलेन्द्र सिंह भवानी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

संबंधित समाचार