बरेली: PM आवास योजना के आवास पाने को इधर-उधर भटक रहे पात्र, डीएम से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए उसके पात्र इधर-उधर भटक रहे हैं। लेकिन सरकारी लचर सिस्टम के कारण उन्हें आज तक इसका लाभ नहीं मिला। जिस कारण वह घरों में पन्नी डालकर जीने को मजबूर हैं। ऐसे ही आधा दर्जन से ज्यादा पात्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी समस्या बताई।

फरीदपुर के सिमरा हरवन्द सिंह में रहने वाले करीब आधा दर्जन से अधिक गरीब महिलाओं ने बताया वह गरीब बेसहारा हैं रहने के लिये मकान नहीं है और पन्नी आदि डालकर परिवार सहित खुले में रहने को मजबूर हैं। कई बार उन लोगों का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में होने पर गांव के आसामाजिक तत्व के व्यक्ति सर्वे होने पर नाम कटवा देते हैं। इसी वजह से उन सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 

प्रार्थिनीगण के गांव में जिन लोगों के पक्के मकान बने हैं और जमीदार हैं, उन्हीं लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पैसे लेकर दिया जा रहा है। वह लोग भूमिहीन हैं इस मामले में कई बार शिकायत कर चुकी हैं। लेकिन जांच अधिकार द्वारा फर्जी अंगूठा लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया जाता है। जिस कारण उक्त प्रकरण की जांच उच्चाधिकारी द्वारा निष्पक्ष रूप से कराया जाना आवश्यक है। वहीं जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए उन्होंने मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए उच्चाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए।

ये भी पढे़ं- बरेली: पत्नी के चाल-चलन ठीक न होने पर शख्स ने लगाई फांसी, इलाज के दौरान मौत

 

संबंधित समाचार