बरेली: नामर्द होने का ताना देती थी पत्नी...दूसरे के साथ अफेयर! परेशान पति ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में एक युवक अपनी पत्नी के चाल चलन से इतना परेशान हो गया कि घर में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होते ही परिवार वालों ने आनन फानन में युवक को उतारकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, किला थाना क्षेत्र के लीची बाग के रहने 35 वर्षीय ताहिर की एक साल पहले यास्मीन के साथ शादी हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। 

बताया जा रहा है कि विवाहिता पति ताहिर को पसंद नहीं करती थी और उसके किसी दूसरे के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। साथ ही विवाहिता पति ताहिर को नामर्द होने का ताना भी देती थी। जिससे ताहिर परेशान रहता था। उसने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन पत्नी के चाल चलन में कोई सुधार नहीं हुआ। आए दिन पत्नी से विवादों और तानों से परेशान ताहिर डिप्रेशन में आ गया और दो दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो आनन फानन में उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए यास्मीन पर हत्या का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं- बरेली: मौलाना तौकीर रजा ने कहा- उनके वीडियो को तोड़-मरोड़ कर किया गया पेश

 

संबंधित समाचार