नरोत्तम मिश्रा ने केजरीवाल के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर साधा निशाना, कहा- आप कांग्रेस की बी-टीम है
भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर आज उन पर निशाना साधा। मिश्रा ने विधानसभा परिषद में मीडिया से चर्चा में कहा कि आप आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस की बी-टीम है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का इतिहास रहा है कि यहां हमेशा से दो दलीय राजनीति चली है। उन्होंने कहा कि ये लोग गुजरात और उत्तर प्रदेश भी गए, खूब हल्ला मचाया लेकिन हुआ कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी उनका यही हश्र होगा।
ये भी पढे़ं- राहुल गांधी की टिप्पणी और अडाणी समूह के मामले पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
ृ
