सुल्तानपुर: बाजार से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर दबंगों ने किया हमला, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर/ सुल्तानपुर, अमृत विचार। बाजार से घर लौट रहे पिता पुत्र पर पहले से घात लगाए बैठे लोगो ने डंडे, सरिया व तमंचे की बट से हमला कर दिया। जिससे पिता का सिर फट गया। वही पुत्र को गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मदार का पुरवा कटका खानपुर निवासी गांव निवासी दिलशाद पुत्र रियाज ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम करीब सात बजे क्षेत्र के कटका बाजार में सामान लेने अपने बेटे समीर अहमद के साथ गया हुआ था। आरोप है घर वापस लौटते समय पहले से ही घात लगाए बैठे कटका खानपुर निवासी रकीब अहमद ऊर्फ राजा, शमशीर अहमद व मोगीश अहमद अपने दो अन्य साथियों के साथ डंडे सरिया व तमंचे की बट से हमला बोल दिया। जिससे उसका सिर फट गया साथ ही बेटे को भी गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपित दबंग किस्म के है। आए दिन परिवार को प्रताड़ित करते रहते हैं। 

गोसाईगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें - UP में बड़ा सड़क हादसा, आगरा-लखनऊ Expressway पर एम्बुलेंस से टकराई कार, 5 की मौत

संबंधित समाचार