अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट का निधन
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट का निधन हो गया है। बिजनेसमैन रॉबर्ट 71 साल के थे। न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ट्रंप ने शनिवार को स्वयं यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, “बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे अद्भुत भाई रॉबर्ट का …
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट का निधन हो गया है। बिजनेसमैन रॉबर्ट 71 साल के थे। न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ट्रंप ने शनिवार को स्वयं यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, “बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे अद्भुत भाई रॉबर्ट का आज रात निधन हो गया। वह सिर्फ मेरा भाई ही नहीं, बल्कि सबसे अच्छा दोस्त था। उसकी हमेशा याद आएगी, लेकिन हम फिर मिलेंगे। उसकी याद हमेशा मेरे दिल में रहेगी। रॉबर्ट, मैं तुमसे प्यार करता हूं। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
यह घटना ऐसे समय हुई है जब डोनाल्ड ट्रंप लगातार दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की कोशिश में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप का चुनाव कैम्पेन वाली टीम ने भारतीय-अमेरिकियों, सिखों, मुसलमानों और अन्य दक्षिण एशियाई समुदाय के मतदाताओं को लुभाने के लिए 4 नए संगठन बनाए हैं।
