बरेली: शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की
बरेली, अमृत विचार। अटेवा (ऑल टीचर्स एंड एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन) की बैठक मंगलवार को बरेली कॉलेज के बहुउद्देशीय भवन में डॉ. सूरजपाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। डॉ. सूरजपाल साहू ने कहा कि अटेवा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लड़ रहा है। बैठक में अटेवा बरेली कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अरविंद गंगवार, डॉ. अमित चिकारा, डॉ. जीवेश नंदन, डॉ. विवेक त्रिपाठी, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. गजेंद्र शर्मा, डॉ. योगेश पांडे, डॉ. ईशा धवन, डॉ. सूर्य प्रकाश, मीडिया प्रभारी डॉ. विकास शर्मा और कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह, डॉ. तेजवीर सिंह, डॉ. शालिनी सक्सेना, डॉ. प्रतीक वर्मा, डॉ. बृजवास कुशवाहा,
डॉ. संजय सिंह, डॉ. यशार्थ गौतम, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. विष्णु शर्मा, डॉ. संजय यादव और डॉ. आलोक यादव को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में डॉ. इंदीवर सिंह चौहान, डॉ. राजीव यादव, डॉ. पंकज यादव, डॉ. सूर्य प्रकाश राव, डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. नीरज मलिक व अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: फर्जी बैनामा करके दूसरों को बेच दी लाखों की भूमि, पांच लोगों पर FIR
