बरेली: यात्रियों के लिए खुशखबरी, काठगोदाम से ठाकुरनगर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने एक फेरे के लिए काठगोदाम से ठाकुरनगर के बीच ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस ट्रेन का ठहराव दोनों तरफ से बरेली जंक्शन पर भी होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन 16 मार्च को काठगोदाम से सुबह 10 बजे चलकर हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा के रास्ते बरेली सिटी से 13.00 बजे और बरेली जंक्शन से 13.17 बजे रवाना होगी।

ट्रेन अपने निर्धारित स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम को 19.30 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन 20 मार्च को ठाकुरनगर से दोपहर 12.30 बजे चलकर अपने निर्धारित स्टेशनों से होते हुए बरेली जंक्शन से 22.55 बजे, बरेली सिटी से 23.27 बजे रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर में शिकायतें अधिक लंबित, तहसीलदार सुधार लाएं- डीएम

 

संबंधित समाचार