लखनऊ: नौकरी जानें से कोरोना योद्धाओं में बढ़ रहा आक्रोश, जान जोखिम में डालकर कोविड के इलाज में किया था सहयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कोरोना काल में जान जोखिम में डाल आउटसोर्सिंग पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज में अहम भूमिका निभाई, लेकिन आज उन्हीं स्वास्थ्य कर्मचारियों में से सैकड़ों कर्मचारियों के पास रोजगार नहीं है।

इतना ही नहीं जिनकी नौकरियां अभी बची है उन पर भी खतरा मंडरा रहा है जिसके चलते इन स्वास्थ्य कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इन कर्मचारियों ने रोजगार बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपील की है। मुख्यमंत्री को यह पत्र संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ की तरफ से लिखा गया है।

दरअसल, प्रदेश के विभिन्न जनपद के चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में तैनात आउटसोर्स कोविड कर्मचारियों को जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिलाधिकारी द्वारा कार्यमुक्त कर दिया जा रहा है। प्रदेश में कोरोना काल में कुल लगभग 9500 कर्मचारी थे अब तक लगभग 3500 कर्मचारी कार्यमुक्त हो चुके है।

इस संबंध में संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री  को पत्र भेजकर सभी कर्मचारियों को अन्य किसी योजना के अंतर्गत जेम पोर्टल से अनुबंधित सेवा प्रदाता फर्म में समायोजित किए जाने की मांग की गई है।

यूनियन के महामंत्री सच्चिता नन्द मिश्रा ने सरकार को अवगत कराया है कि पूर्व में यूपीएचएसएसपी परियोजना बंद होने पर उस में कार्यरत लगभग 5000 कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अनुबंध कर समायोजित किया गया था। इसी प्रकार इन कर्मियों को भी जिले के अन्य अनुबंध में समायोजित किया जाए। क्योंकि चिकित्सालय तथा मेडिकल कॉलेजों में कर्मचारियों की कमी के कारण ही इन कर्मियों की तैनाती शासन द्वारा की गई थी। इसके साथ ही इन कर्मचारियों को नियमित भर्ती में छूट दिया जाय।

प्रदेश उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि अगर इसी प्रकार से इन कर्मियों को कार्यमुक्त किया जाता रहा, तो जल्द ही सभी कर्मचारी एकत्रित होकर लखनऊ के इको गार्डन में प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। क्योंकि इन कर्मचारियों ने अपना जान जोखिम में डालकर लगातार मरीजों की सेवा की है । कार्य मुक्त किया जाना कोरोना योद्धाओं का अपमान है। करोना काल में तमाम कर्मचारियों की जान चली गई मगर शासन प्रशासन लगातार इन कर्मचारियों को बेरोजगार कर रहा है।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- भाजपा राज में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ीं बड़ी परियोजनायें

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा