राहुल गांधी की टिप्पणी ने किया देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान: स्मृति ईरानी

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि ब्रिटेन में भारत की राजनीति पर की गई गांधी की टिप्पणी ने देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं का अपमान किया है।

ये भी पढ़ें - मशहूर गुलमर्ग गोंडोला ने इस वित्तीय वर्ष में की रिकॉर्ड 100 करोड़ रुपए की कमाई 

 ईरानी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “यह बहुत शर्मनाक है कि राहुल गांधी संसद में आने और भारत के खिलाफ अपने अलोकतांत्रिक टिप्पणियों पर माफी मांगने के बजाय आज संसद में आने से बचने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि गांधी ने अपनी टिप्पणी द्वारा देश की संसद, संविधान और नागरिकों का अपमान किया है।

मंत्री ने कहा, “देश का लोकतंत्र खतरे में नहीं है लेकिन कांग्रेस पार्टी देश का राजनीतिक विनाश कर रही है, जैसा कि उसने विदेशों में अपने देश के खिलाफ किया है। आज, देश का प्रत्येक नागरिक भारतीय संसद में उनसे माफी की मांग करता है, जो न केवल सांसदों का समूह है, बल्कि भारतीय लोगों की सामूहिक आवाज भी है।”

गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ब्रिटेन में एक संबोधन में यह आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र की संरचना पर क्रूर हमले हो रहे हैं और भाजपा और आरएसएस ने लगभग सभी संस्थानों को अपने कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें - नशे में धुत व्यक्तियों को विमान में चढ़ने से रोके डीजीसीए : दिल्ली महिला आयोग 

संबंधित समाचार