अयोध्या: विधायक के जन्म दिवस पर 200 लोगों ने किया रक्तदान

अयोध्या: विधायक के जन्म दिवस पर 200 लोगों ने किया रक्तदान

रुदौली/ अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव के जन्म दिवस पर बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य मेला और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
   
श्री कृष्णा आरटीएस कालेज, नरौली के प्रांगण में आयोजित स्वास्थ्य मेले में दो सौ लोगों ने रक्तदान किया। विधायक पुत्र आलोक चंद्र यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष शेखर गुप्त, पकड़िया प्रधान एएस सिंह, दिनेश यादव, कृष्ण सागर पाल व पप्पू यादव समेत 200 से अधिक लोगों ने ब्लड डोनेट किया। मेले में रक्तदान के दौरान विधायक ने रक्तदान करने वालों को जूस और फल वितरित किया। रक्तदान शिविर में किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ की चिकित्सीय टीम के अलावा जिला अस्पताल की टीम लगी रही। जिला मुख्यालय और लखनऊ के 20 अस्पतालों के डॉक्टरों ने लोगों का नि:शुल्क उपचार किया। लखनऊ के गोविंद हास्पिटल के एमडी डा. महेश कुमार यादव स्वयं विशेषज्ञों के साथ गरीब मरीजों का इलाज में जुटे रहे। 

उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ सौ मरीजों का इलाज किया गया। इसके साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी गरीबों की सेवा के लिए कैंप लगाया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने रंगोली सजाई। लोकगायिका पूजा कौशल ने अपनी लोक गीतों से समां बांधा। श्री आरटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी की छात्र-छात्राओं ने भी विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश यादव, कृष्ण सागर पाल,  जिपंस रामनेवल लोधी, निर्मल शर्मा, किशोरी लाल भारती, राम अवध यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - UP में छुट्टा पशुओं के हमले से घायल होने पर पीड़ित को मिलेगी आर्थिक सहायता, तय हुई कैटेगिरी