बहराइच: भाजपा नेत्री का हृदय गति रुकने से निधन, कार्यकर्ताओं ने जताया शोक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के फुटहा कालोनी निवासी भाजपा नेत्री की गोंडा में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार शहर के त्रिमुहानीघाट में किया गया।

शहर के मोहल्ला फुटहा कालोनी निवासी मंजू वाल्मीकि (35) पत्नी संतोष कुमार वर्तमान समय में जिला अस्पताल में बने सरकारी आवास में रहती थी। भाजपा नेत्री होने के साथ भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक थीं। मंगलवार को वह गोंडा में रिश्तेदारी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रात को पार्टी के दौरान अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राहुल राय ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार जिले के त्रिमुहानीघाट पर आज किया गया। उनके निधन पर जिलाध्यक्ष श्याम करण, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, रीति मुरारी श्रीवास्तव समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शोक जताया है।

ये भी पढ़ें -उमेश पाल हत्याकांड: वारदात को एक बड़े बिल्डर ने किया था फाइनेंस, असद फार्च्यूनर से लेकर आया बड़ी रकम  

संबंधित समाचार