बरेली: घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने भोजीपुरा के गांव जादोपुर निवासी अफसर हुसैन पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति ने अफसर हुसैन को सीमेंट की चादर खरीदने के लिए 1.25 लाख रुपये दिए थे। आरोपी ने चादर नहीं भेजी तब उनके पति ने फोन करके शिकायत की। इसके बाद 13 मार्च को अफसर अली उनके घर पर आया। उस वक्त पीड़िता के पति घर पर नहीं थे। तब आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पड़ोसी पहुंच गए, तब आरोपी फरार हो गया।

मानसिक मंदित युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार : किला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर स्वाले नगर निवासी युवक पर बेटी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि वह और उसकी पत्नी दुकान पर थी। घर पर उसकी 18 वर्षीय मानसिक मंदित बेटी थी। मंगलवार रात को आरोपी आसिफ उनके घर पर घुस आया और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। मोहल्ले के लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गया। किला पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ओपीडी में आ रहे 25 फीसदी बच्चे निमोनिया से ग्रसित

संबंधित समाचार