रामपुर : कॉलेज से आ रहे छात्र पर धारदार हथियार से हमला, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कॉलेज के ही छात्र ने साथियों संग मिलकर किया हमला

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। कॉलेज से वापस आ रहे सिख छात्र पर आधा दर्जन युवकों ने लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है की घटना से गुस्साए परिजनों ने चौकी पहुंच जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी मांग की है। पुलिस ने मारपीट करने वाले स्कूल के छात्र समेत तीन अन्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते को लेकर वार्तालाप चल रही थी।

 बुधवार को बाजपुर के एक नामचीन स्कूल में छात्रों के दो गुट आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। दोनों में तनातनी का माहौल पैदा हो गया दोपहर में दोनों पक्ष जैसे ही कॉलेज से लौट रहे थे । एक सिख छात्र को मानपुर महाराजपुर के निकट रोक कर पीटा गया। जिससे उसका होंठ फट गया। मारपीट कर भागने वाले स्वार के चारों युवकों को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया इसी दौरान एक युवक की बाइक फिसल गई और बहुत चोटिल भी हो गया घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

 मामला दो समुदायों का था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वार के चारों युवकों को पुलिस चौकी ले आई उनके अभिभावकों को सूचित किया। दोनों पक्षों के लोग पुलिस चौकी आ गए और मामले का रफा-दफा करने का प्रयास में जुट गए दोनों पक्षों मैं देर शाम तक समझौते को लेकर वार्तालाप चल रही थी। उधर चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया की एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है लेकिन दोनों पक्षों की ओर से कुछ संभ्रांत लोगों ने समझौता कराने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : जयाप्रदा के आचार सहिंता उल्लंघन मामले में कोर्ट पहुंचे गवाह नहीं हुई सुनवाई

संबंधित समाचार