रामपुर : जयाप्रदा के आचार सहिंता उल्लंघन मामले में कोर्ट पहुंचे गवाह नहीं हुई सुनवाई
रामपुर, अमृत विचार। पूर्व सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए / सीजेएम कोर्ट में चल रही है। बुधवार को गवाह सुभाष भटनागर कोर्ट में पेश हुए,लेकिन गवाही नही हो सकी। अब इस मामले में 22 मार्च को सुनवाई होगी।
बताते चलें कि फिन्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी थीं। उनके खिलाफ केमरी थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। उन पर आरोप है कि 18 अप्रैल 2019 को केमरी के गांव पिपलिया मिश्र में आयोजित जनसभा में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
जिसको चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए वीडियो निगरानी टीम के प्रभारी कुलदीप भटनागर ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी- एमएलए/सीजेएम कोर्ट में चल रही है। अधिवक्ता संदीप सक्सेना और अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि गवाह कोर्ट पहुंचे।लेकिन सुनवाई हुई। अब इस मामले में 22 मार्च को गवाह से जिरह होगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: कार्य बहिष्कार पर रहे बिजली कर्मचारी और अधिकारी, कल से करेंगे हड़ताल
