रामपुर: फिल्मी स्टाइल में बाइक पर स्टंट करना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा 9100 रुपए का चालान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वीडियो वायरल होते ही सक्रिय हुई अजीमनगर थाना पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में, मुकदमा दर्ज कर शुरू की पूछताछ

रामपुर, अमृत विचार। नवीन मंडी रोड पर एक युवक को बाइक पर फिल्मी अंदाज में स्टंट करना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जिसके बाद अजीमनगर थाना पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। आनन फानन में पुलिस युवक को पकड़ने के बाद थाने ले आई। जहां पुलिस ने बाइक का 9100 रुपये का चालान करते हुए उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

 कुछ युवा लगातार महंगी-महंगी कार और बाइकों पर स्टंट करके अपनी और दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। लगातार ऐसे युवकों की वीडियो भी वायरल होती रही हैं। जिसके बाद पुलिस ऐसे युवकों पर सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन उसके बाद भी युवक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ऐसा ही एक वीडियो बुधवार को दोपहर के समय नवीन मंडी के पास एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक बाइक के हैंडल छोड़कर उस पर बैठकर फिल्मी स्टाइल में स्टंट कर रहा था, गाना गा रहा था। वीडियो वायरल होते ही मामला उच्चधिकारियों तक पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने बाइक नंबर से युवक की तलाश शुरूकर दी।

जिसके बाद अजीमनगर पुलिस ने गांव मिलक आरिफ निवासी सलीम पुत्र मल्लन के रुप में की। उसके बाद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए हाथ छोड़कर खतरनाक तरीके से मोटर साइकिल चलाते हुए का स्टंट करने के मामले में थाना अजीमनगर में धारा 279, 336 भादवि बनाम सलीम उपरोक्त पंजीकृत किया गया। जिसके बाद पुलिस ने सलीम को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया। जहां उससे पूछताछ की गई। और बाइक को सीजकर करके उस पर 9100 रुपये का चालान काटा गया। इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया था।

सिविल लाइन क्षेत्र में जमकर बाइक सवार करते हैं स्टंट
युवा पीढ़ी में अब खौफ कम होता जा रहा है शाम होते ही युवा अपनी बाइकों से घरों से बिना परिजनों को बताए घर से निकल आते हैं। उसके बाद सड़कों पर आकर जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हैं। कई बार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कार सवार युवक कार के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाकर वायरल  कर चुके हैं। लेकिन पुलिस ऐसे मामलों में अक्सर कार्रवाई करने से चूक जाती है, या युवक चकमा देकर फरार हो जाते हैं।

सड़क पर बुलट चलाते समय छोड़ते हैं पटाखे
मौजूदा समय में नए युवाओं के लिए बुलट एक पेशन बन चुकी है। इस समय कालेज में पढ़ने वाले आधे से ज्यादा युवाओं के पास बुलट है, शाम को अपने दोस्तों के साथ सड़कों पर हुड़दंग काटने के लिए आ जाते हैं उसके बाद बुलट से पटाखे छोड़ते है पुलिस खानापूर्ति के नाम पर एक दो वाहनों का चालान कर देती है। इससे युवाओं के हौंसलें बुलंद हो रखे हैं। पुलिस को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे मैकेनिक पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है जोकि साइलेंसर में बदलाव कर बुलट में पटाखा जैसी आवाज का सेटिंग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक युवक का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें युवक के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। साथ ही उसकी बाइक का चालान काटा गया है--- डा.संसार सिंह,एएसपी।

यह भी पढ़ें- रामपुर: शिक्षक ने की कक्षा नौ के छात्र की हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म