Ram Navami 2023 : जानिए किस दिन मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव, शुभ मुहूर्त, महत्त्व और मंत्र

Amrit Vichar Network
Published By Himanshu Bhakuni
On

Ram Navami 2023 : इस वर्ष राम नवमी का त्यौहार 30 मार्च 2023 को मनाई जाएगी। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन ही कौशल्या नंदन का जन्म हुआ था। इस पावन दिन अयोध्या में राम जन्मोत्सव काफी धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। अयोध्या समेत अन्य राम मंदिरों में भी राम जन्म उत्सव की रौनक रहती है। राम नवमी के दिन मंदिर-घरों में रघुनंदन की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। नवमी के दिन प्रभु राम के साथ मां सीता , लक्ष्मण जी और बजरंगबली की पूजा का भी विधान है।

शुभ मुहूर्त
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि प्रारंभ :  9 बजकर 7 मिनट से (29 मार्च 2023)
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि समाप्त : रात 11 बजकर 30 पर (30 मार्च 2023)
उदया तिथि अनुसार, राम नवमी की तिथि : 30 मार्च 2023

महत्व
राम नवमी के दिन दूर-दूर से भक्त प्रभु राम की जन्मभूमि अयोध्या आते हैं। यहां राम नवमी धूमधाम तरीके से मनाई जाती है। राम नवमी के दिन भक्तगण सरयू नदी में डूबकी भी लगाते हैं। कहते हैं कि जो भी भक्त प्रभु राम की विधिवत पूजा करता है रघुनंदन उसकी हर मनोकामना की पूर्ति करते हैं। रामनवमी के दिन राम का नाम कागज पर लिखने से कई गुना शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

राम नवमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप
'श्री राम जय राम जय जय राम'
'नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट। लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट।।'
'श्री रामचन्द्राय नमः'
'ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम।
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।'
'राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।'
'नाम पाहरु दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट। लोचन निजपद जंत्रित जाहि प्राण केहि बाट।।'

ये भी पढ़ें : Kharmas 2023 : आज से शुरू खरमास, थम जाएंगे सभी शुभ कार्य, जानिए क्या करें और क्या नहीं?

संबंधित समाचार