UP में आज रात 10 बजे से बिजली कर्मी शुरू करेंगे 72 घंटें की हड़ताल

UP में आज रात 10 बजे से बिजली कर्मी शुरू करेंगे 72 घंटें की हड़ताल

लखनऊ। यूपी में आज रात 10 बजे से बिजलीकर्मियों की 72 घंटों की हड़ताल शुरू होगी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर चल रहे कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों में बिजलीकर्मी प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बिजलीकर्मियों की 72 घंटों की हड़ताल को लेकर नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लॉइज एंड इंजीनियर्स ने भी समर्थन दिया है। जिसके बाद आज रात 10 बजे से पूरे देश में 27 लाख बिजलीकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। 

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि शीर्ष प्रबंधन की हठवादिता के चलते बिजलीकर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने आगे बताया कि शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान किसी भी बिजलीकर्मी को गिरफ्तार किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ जेल भरो आंदोलन भी शुरू किया जायेगा।

राजधानी में चल रहे कार्य बहिष्कार में एनसीसीओईईई के राष्ट्रीय संयोजक प्रशांत चौधरी, ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल पी रत्नाकर राव, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पॉवर डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के त्रिवेदी लखनऊ पहुंचकर बिजलीकर्मियों के प्रदर्शन में शामिल हुए और रात 10 बजे से होने वाली 72 घंटों की हड़ताल को समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें:-बेसिक शिक्षा निदेशालय पर 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, आरक्षित सूची बहाली की उठाई मांग