रामपुर : घरेलू विवाद में छात्रा ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूचना के बाद मौके पर पुलिस शव को कब्जे में लिया

ढकिया/रामपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में एक इंटर की छात्रा ने घरेलू विवाद में घर में ही फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 
ढकिया चौकी क्षेत्र के ओसी गांव निवासी स्वर्गीय तौफीक के सभी परिजन बुलंदशहर जिले में अपनी रिश्तेदारी में शादी करने गए थे। बताया जाता है कि तौफीक की 17 वर्षीय पुत्री शोपिया जोकि इस वर्ष इंटर की छात्रा थी। वह भी रिश्तेदारी में शादी में गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि शोपिया का शादी में गए परिजनों से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध होकर वह वहां से कल अपने घर ओसी गांव आ गई। उसने अपने घर में आकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। अकेली लड़की को घर से बाहर निकलते न देख पड़ोसी मंसूर खां ने शोपिया को घर में झांककर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी।

 पड़ोसी मंसूर खां ने तत्काल पास पड़ोसियों को शोपिया के फंदे पर लटके होने की जानकारी देते हुए शोपिया के परिजनों को भी बेटी के आत्महत्या कर लेने की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों ने फोनकर ढकिया चौकी पुलिस को भी गांव की एक लड़की द्वारा फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लेने की जानकारी दी गई। लड़की के आत्महत्या कर लेने की सूचना मिलते ही ढकिया चौकी पुलिस तत्काल ओसी गांव पहुंची।
 
मृतक लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। बेटी के जान दे देने की सूचना पर घरवाले भी अपने घर आ पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस का कहना है कि अकेली लड़की ने घर में जान क्यों दी। शादी में परिजनों से विवाद हुआ था या कोई और मामला है, इस बात की भी बारीकी से जांच की जा रही है। घटनास्थल का शाहबाद सीओ ने भी मौका मुआयना करते हुए ढकिया चौकी पुलिस को कई बिंदुओं पर छात्रा के आत्महत्या किए जाने के मामले की जांच करने को कहा है।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान: लाहौर हाई कोर्ट ने Imran Khan की पार्टी PTI को रैली करने से रोका

संबंधित समाचार