मथुरा: नई ऊर्जा के साथ नवनिर्माण करना होगा- अनुपमा जायसवाल
मथुरा, अमृत विचार। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन युवा प्रकोष्ठ द्वारा राजनीतिक भागीदारी राजनीतिक सम्मेलन के दूसरे दिन पूर्व मंत्री व विधायक अनपुमा जायसवाल एवं विधायक रमेश जायसवाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
इस मौके पर अनुपमा जायसवाल ने कहा की समाज के युवाओं को अपनी शक्ति और विरासत को समझना होगा। देश की प्रगति और देश को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को अपने नए विचारों ,नई ऊर्जा के साथ नव निर्माण करना होगा। वही रमेश जायसवाल ने कहा युवा देश का भविष्य है। जिस देश का युवा जिस तरफ जाता है। वही देश मजबूत और संपन्न बन जाता है। आज का युवा अपनी इच्छाशक्ति के बल पर अपना डंका बजा रहा है। समाज के युवाओं को इसमें भागीदारी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। वही आईवीएफ के प्रदेश महामंत्री संगठन डा.अजय गुप्ता ने 70 जिलों से आये युवा प्रतिभागियों को राजनीत भागेदारी की शपथ दिलाई और सभी के साथ साथ चलने का वायदा किया और प्रदेश अध्यक्ष अमित वाष्णेय ने सभी युवा प्रतिभागियो को विवेकानन्द की प्रतिमा व बांके बिहारी का प्रसाद भेंट किया।
कार्यक्रम में दूसरे दिन मुख्य रूप से डॉ. अजय गुप्ता प्रदेश महामंत्री संगठन, रविकांत गोयल प्रदेश महामंत्री,लखनऊ की अल्पना गुप्ता मलहोत्रा, अजयकांत गर्ग कार्यक्रम समन्यवक, अमित वार्ष्णेय प्रदेश अध्यक्ष युवा, वैभव गर्ग अरुण रतन,बिक्रान्त गु्प्ता,महामंत्री युवा आशीष गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, मीरा मित्तल,महामंत्री सचिन अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल कराहरी वाले,महानगर अध्यक्ष अंकित बंसल, पीयूष खण्डेलवाल अध्यक्ष युवा, अभिषेक बंसल, पीयूष खण्डेलवाल, जीतेन्द्र,तरुण अग्रवाल, नविता अग्रवाल, संन्ध्या वाष्णेय, ज्योति अग्रवाल, शिप्रा राठी, माधुरी बंसल, अतुल बंसल, गणेश अग्रवाल, प्रियेश अग्रवाल, अनुज सिंघल, प्रदीप अग्रवाल, आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संगठन डॉ अजय गुप्ता ने किया।
ये भी पढे़ं- मथुरा: 60 फीट ऊंचे रथ पर सवार होकर निकले ठाकुर गोदा रंगमन्नार, भक्तों का उमड़ा सैलाब
