Banda News : पुलिस के हत्थे चढ़ा डबल मर्डर का वांछित, आरोपी पर 25 हजार का इनाम था घोषित
बांदा में पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी को किया गिरफ्तार।
बांदा में पुलिस ने डबल मर्डर के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।
बांदा, अमृत विचार। नरैनी में जमीन बिक्री को लेकर हुए विवाद को लेकर तकरीबन दो वर्ष पूर्व हुई दो अलग-अलग हत्याओं के वांछित अभियुक्त को थाना नरैनी पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उस पर 25 हजार का ईनामी भी था। हत्या में शामिल 2 अभियुक्तों को सात माह पहले ही गिरफ्तार कर जेज भेजा जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक अभिन्दन के निर्देशन में अपराध पर नियंत्रण के लिये वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नरैनी थाना पुलिस ने क्षेत्र में मई 2021 व जुलाई 2021 की रात्रि में हुई दो अलग-अलग हत्याओं के वांछित 25 हजार के ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। दोनों हत्याओं में शामिल दो अभियुक्तों प्रमोद निषाद पुत्र कल्लू व केशव यादव पुत्र कल्लू निवासीगण ग्राम करतल थाना नरैनी को 6 अगस्त 2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार चल रहे वांछित अभियुक्त शिवरंजन द्विवेदी उर्फ भइयन पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम करतल थाना नरैनी को पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम बिल्हरका मोड़ करतल से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ न्यायायलय द्वारा कुर्की के आदेश भी जारी किये जा चुके थे। बता दें, कि बबलू मिश्रा निवासी तेरा महुटा थाना अतर्रा व चुनबाद यादव निवासी ग्राम करतल थाना नरैनी में अच्छी दोस्ती थी। चुनबाद यादव ने अपनी पुस्तैनी जमीन बबलू मिश्रा के माध्यम से गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दी थी, जिसको लेकर चुनबाद का चचेरा भाई केशव यादव पुत्र कल्लू निवासी करतल काफी नाराज था।
इसलिये केशव ने अपनी मित्र प्रमोद के साथ मिलकर 31 मई को चुनबाद को मारकर जमीन में गाड़ दिया था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बबलू मिश्रा को इस बात का शक हो गया था कि चुनबाद को उन लोगों ने मारा है, जिसका खुलासा वह पुलिस के समक्ष कर सकता है। इसिलिये अभियुक्तों ने बबलू मिश्रा की 10 जुलाई 2021 की रात सिर काटकर हत्या कर दी और शव वहीं छोड़कर चले गये।
