बहराइच: मोतीपुर सीएचसी में तैनात कर्मचारी ने मेडिकल रिपोर्ट बनाने के नाम पर ली रिश्वत, Video viral

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के मोतीपुर सीएचसी में तैनात के कर्मी ने महिला से मेडिकल रिपोर्ट बनाने के नाम पर 350 रूपये घूस लिया। इसका वीडियो जिले के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को पिपरा गांव निवासी एक महिला मेडिकल रिपोर्ट बनवाने के लिए गई। सीएचसी में तैनात कर्मी ने मेडिकल रिपोर्ट के लिए रिश्वत की मांग की।

 

महिला ने 300 रुपये दिया, इसके बाद पुनः 50 रुपये दिया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी का घूस लेते वीडियो जिले के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कर्मी कह रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट के लिए 200 रुपये लगता है और बढ़िया बनवाने के लिए अधिक उपरावन देना पड़ता है। जितना अधिक उपरावन मिलेगा, उतना अच्छा मेडिकल रिपोर्ट बन जाएगा। 

इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। अधीक्षक से रिपोर्ट तलब कर रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्यवाई होगी।

यह भी पढ़ें:-CM Yogi ने लगाई Century: काशी विश्वनाथ के दर पर 100वीं बार मत्था टेकने वाले पहले मुख्यमंत्री बनें सीएम योगी

संबंधित समाचार