तोशाखाना मामले में पाकिस्तान में बवाल, इमरान खान के घर में घुसी पुलिस... 20 पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार
लाहौर। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की पुलिस पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के चेयरमैन एवं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के घर में शनिवार को बल प्रयोग करते हुए घुसी और 20 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
This is #ZamanPark and this is how worthy a court order is in #Pakistan under #PDM government and in particular #MaryamNawaz. #ImranKhan pic.twitter.com/IUzMEtU3m0
— Zunaira Azhar (@ZunairaAzhar10) March 18, 2023
खान इस कार्रवाई के वक्त तोशखाना मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद की एक अदालत जा रहे थे। गौरतलब है कि खान को वारंट के आधार पर एक मामले में अदालत में पेश किया जाना है। पंजाब पुलिस ने हाल ही में खान को गिरफ्तार करने की कोशिश की जिसके कारण पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। टीवी समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार, पुलिस ने खान के ज़मान पार्क स्थित निवास पर पार्टी द्वारा स्थापित कार्यकर्ता शिविरों को खाली करने के लिये यह अभियान शुरू किया है।
Meanwhile Punjab police have led an assault on my house in Zaman Park where Bushra Begum is alone. Under what law are they doing this? This is part of London Plan where commitments were made to bring absconder Nawaz Sharif to power as quid pro quo for agreeing to one appointment.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) March 18, 2023
पुलिस ने खान के घर में घुसने से पहले कहा, “धारा 144 लागू की गयी है, आप सभी से अनुरोध है कि यहां से हट जायें। ” जियो न्यूज के अनुसार, पुलिस ने मुख्य द्वार पर बुलडोजर चलाकर और कई पीटीआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते हुए घर में प्रवेश किया। पुलिस ने यह भी दावा किया कि उनकी कार्रवाई के जवाब में खान के आवास के अंदर से सीधे गोलीबारी और पेट्रोल बमों का सामना करना पड़ा।
In Absence of #ImranKhan Now They’re entering Imran khan's house where only his wife #Bhusra Bibi is present.
— Chaudhary Parvez (@ChaudharyParvez) March 18, 2023
The #intentions of the #Pakistan Police do not seem right.
#islamabad #zamanpark #Imrankhan_arrest #ZamanPark_under_attack #چلو_چلو_اسلام_آباد_چلو pic.twitter.com/Dt0Kjr0IO7
जमान पार्क में तलाशी को लेकर शुक्रवार को प्रशासन और पीटीआई के बीच समझौता होने के बाद इलाके में पुलिस की भारी टुकड़ी तैनात कर दी गयी थी। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान मोलोटोव कॉकटेल बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की। इसी बीच, श्री खान ने ट्वीट कर कहा कि पुलिस ने ऐसे समय पर कार्रवाई की जब उनकी पत्नी बुशरा बेगम घर में अकेली हैं।
खान ने ट्वीट किया, “ पंजाब पुलिस ने ज़मान पार्क में मेरे घर पर हमला किया है, जहां बुशरा बेगम अकेली हैं। ये किस कानून के तहत ऐसा कर रहे हैं? यह ‘लंदन योजना’ का हिस्सा है, जहां भगोड़े नवाज शरीफ को एक नियुक्ति पर सहमत होने के एवज में सत्ता में लाने की प्रतिबद्धता जताई गयी थी। ” कुछ खबरों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री पुलिस कार्रवाई के समय इस्लामाबाद के रास्ते में थे। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो जारी कर के कहा कि रास्ते में एक सड़क दुर्घटना के कारण उन्हें अदालत पहुंचने में देर हो गयी है।
ये भी पढ़ें:- Netherlands में रंग बिरंगे ट्यूलिप के फूलों की बहार, पर्यटकों के स्वागत को है तैयार
