Netherlands में रंग बिरंगे ट्यूलिप के फूलों की बहार, पर्यटकों के स्वागत को है तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

द हेग। नीदरलैंड में बसंत के आगमन के साथ ही दूर दूर तक फैले खेतों में रंग बिरंगे ट्यूलिप के फूलों की बहार है और ऐसे खुशनुमा रंगीन माहौल में देशवासी आने वाले मेहमानों का स्वागत एक नयी जीवंतता से करने को तैयार हैं। 

Image

ट्यूलिप की धरती के नाम से दुनिया भर में मशहूर नीदरलैंड में इन फूलों के खिलने का मौसम मध्य मार्च से लेकर मध्य मई तक रहता है और इस बीच ट्यूलिप के फूलों पर अप्रैल तक बहार रहती है।

Image

ट्यूलिप की खेती करने वाले एक परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य और स्मिट फ्लार्स के मालिक अरजन स्मिट ने बताया कि बसंत के मौसम में उनके खेत में प्रतिदिन डेढ़ लाख फूल खिलते हैं। 

Image

खेतों में होने वाले ट्यूलिप का बड़ा निर्यात जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देशों को होता है साथ ही बड़ी मात्रा में फूल घरेलू बाजार में भी जाते हैं। इस बीच नीदरलैंड में खिलते हुए ट्यूलिप को देखने के सबसे लोकप्रिय स्थल यूएनहॉफ को दुनिया भर के पर्यटकों के लिए 23 मार्च से खोल दिया जायेगा।

Image

 यूएनहॉफ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आठ सप्ताहों तक चलने वाली इस ट्यूलिप प्रदर्शनी को देखने के लिए दुनिया भर में लगभग 10 लाख से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है। 

ये भी पढ़ें:- दुनिया की सबसे बड़ी चोरी…सुराग देने वालों को मिलेंगे 80 करोड़ रुपए

संबंधित समाचार