कमलनाथ ने क्यों नहीं लागू किया पेसा अधिनियम : CM शिवराज सिंह चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से पूछा कि उन्होंने कांग्रेस के वचन के अनुसार पेसा अधिनियम क्यों नहीं लागू किया। चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि कमलनाथ ने पेसा अधिनियम लागू करने का वचन दिया था।

सवा साल में भी ये वचन पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ये अधिनियम लागू कर दिया है। अब नियम बन चुके हैं। समितियां बन रहीं हैं। कमलनाथ बताएं कि उन्होंने ये वचन पूरा क्यों नहीं किया।

ये भी पढ़ें : अमित शाह ने चिरंजीवी और राम चरण से मुलाकात कर दी ऑस्कर जीत की बधाई 

संबंधित समाचार