VIDEO: गाना ऐसा गाया कि माहौल हुआ केसरिया, मोदी ने भी स्नेह को दिया खूब सारा प्रेम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलयालम, तमिल, कन्नड़, तेलुगू और हिंदी में केसरिया गाना गा रहे गायक स्नेहदीप सिंह कलसी का वायरल वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, मधुर गीत होने के अलावा यह एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना की महान अभिव्यक्ति है। शानदार! स्नेहदीप ने जवाब दिया, प्रशंसा के लिए धन्यवाद...यह मेरे लिए बहुत मायने रखती है।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा देश की दूसरी हस्तियों ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो को रीट्वीट किया है। आनंद महिंद्रा ने लिखा है कि बहुत सुंदर। भारत एकदम ऐसा ही साउंड करता है।

कई दूसरे लोगों ने भी इसकी तारीफ की है। लोगों को स्नेहदीप का यह गाना काफी पसंद आ रहा है। स्नेहदीप सिंह सिंगर हैं और वह अपने यूट्यूब चैनल पर गानों के साथ ऐसे प्रयोग करते रहते हैं।

ये भी पढ़ें  :  दुनिया की सबसे बड़ी चोरी…सुराग देने वालों को मिलेंगे 80 करोड़ रुपए

संबंधित समाचार