चेतन चौहान शानदार क्रिकेटर और मेहनती राजनेता थे: मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि वह एक शानदार क्रिकेटर और मेहनती राजनेता थे। चौहान का रविवार शाम करीब पांच बजे हरियाणा के गुरूग्राम स्थित मेंदाता अस्पताल में निधन हो गया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि वह एक शानदार क्रिकेटर और मेहनती राजनेता थे। चौहान का रविवार शाम करीब पांच बजे हरियाणा के गुरूग्राम स्थित मेंदाता अस्पताल में निधन हो गया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “चेतन चौहान ने खुद को एक शानदार क्रिकेटर और बाद में एक मेहनती राजनेता के रूप में प्रतिष्ठित किया। भाजपा को उत्तर प्रदेश में मजबूत करने में उनका प्रभावी योगदान रहा है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना।”
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चौहान के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि चेतन चौहान मृदभाषी, कर्मठ एवं सक्रिय राजनेता थे। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रांकपा नेता सुप्रिया सुले ने चौहान के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, “पूर्व भारतीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना और प्रार्थना।”
