Kanpur: शादी के बाद से सास-ससुर कर रहे प्रताड़ित, फेसबुक में सुसाइड नोट लिख पटरी पर सिर रखकर युवक ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र में युवक ने पटरी पर सिर रखकर जान दी।

कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र के सीओडी क्रासिंग पर फेसबुक में सुसाइड नोट लिख पटरी पर सिर रखकर युवक ने जान दे दी। परिजनों ने ससुरालीजनों से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया।

कानपुर, अमृत विचार। रेलबाजार थानाक्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने फेसबुक में सुसाइड नोट लिखकर रेलवे पटरी पर सिर रखकर जान दे दी। युवक ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर छानबीन कर परिजनों को फोन कर युवक के आत्महत्या कर लेने की बात कही। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। 
 
चंदारी सुजातगंज निवासी (30 वर्षीय) सद्दाम हुसैन कढ़ाई का काम करता था। वह छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़े भाई जीशान ने बताया कि ससुरालीजनों से किसी बात को लेकर काफी विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आए दिन कलेश होती रहती थी। परिवार के लोगों ने दबी जुबां बताया कि सद्दाम हुसैन ने सुसाइड नोट में अपने दर्द को बयां करते हुए लिखा की शादी के बाद से ही उसके सास ससुर ने इतना मानसिक प्रताड़ना किया कि मजबूरन उसे आत्महत्या करना पड़ा रहा है।
 
इस घटना के बाद वह लोग सदमे में हैं। उन लोगों का कहना है, फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर उसने आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी जीनत और एक बेटा व बेटी हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि वह सभी लोग उन्नाव के बांगरमऊ में एक शादी समारोह में थे। जैसे ही पुलिस ने घटना की सूचना दी, वह लोग मौके पर पहुंच गए। सद्दाम की मां खुर्शीदा बदहवास हो गई। रेलबाजार थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कुछ कलह की बात सामने आई है। फेसबुक में सुसाइड नोट डालकर आत्महत्या की बात पर जांच की जा रही है। 
 

नशे में धुत युवक ने की आत्महत्या 

रावतपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मसवानपुर निवासी (30 वर्षीय) हरीशंकर सिंह प्राइवेट नौकरी करते थे। उनके भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह शराब के काफी लती थे और दो भाइयों में छोटे थे। वह मां रामवती के साथ अकेले रहते थे। शुक्रवार रात वह नशे में धुत होकर घर पहुंचे और मां से किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। कुछ देर बाद मां कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब वह कमरे से बाहर आई तो उन्हें बरामदे मे फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। जिससे हड़कंप मच गया। मां ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 

संबंधित समाचार