बहराइच: घायल किशोरी की इलाज के दौरान मौत, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के चलते हुई थी घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के रामपुर धोबिया बाजार में पांच मार्च की सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। हादसे में किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए थे। घायल किशोरी की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबिया बाजार निवासी जुमई अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन करता था। पांच मार्च को पटाखा का निर्माण करते समय विस्फोट हो गया था। जिसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए थे। एक महिला की घटना के तीसरे दिन इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जबकि अन्य लोगों का इलाज लखनऊ चल रहा था। घायल शबनम (16) पुत्री जुम्मन का भी इलाज चल रहा था। परिवार के लोग उसे लखनऊ से जिला मुख्यालय ले आए थे। जिले के मटेरा स्थित एक अस्पताल में शनिवार को इलाज के दौरान शबनम की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं घटना के 15 दिन बीतने के बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।।ऐसे में पुलिस की कार्य शैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।


ये भी पढ़ें -नारी सशक्तिकरण मिशन: CO हरियांवा ने छात्राओं को किया जागरूक  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात