बहराइच: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का लगा आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। पाठकपुरवा गांव निवासी एक विवाहिता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे मायके के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के पाठक पुरवा ग्राम पंचायत निवासी रिंकी देवी पत्नी अमेरिका उम्र 30 वर्ष की लाश शनिवार को घर के अंदर  फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिवार के लोगों ने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वालों ने मृतका के ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि मृतका की शादी बीते तीन वर्ष पूर्व गांव निवासी अमेरिका के साथ हुई थी। मृतका अपने पीछे एक लड़की छोड़ गई है। मृतका का मायका खीरी लखीमपुर में है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


ये भी पढ़ें - हरदोई: उर्दू शिक्षक की हरकत से नाराज राज्यमंत्री रजनी तिवारी पहुंची विद्यालय, छात्राओं से की बात  

संबंधित समाचार