हरदोई: घर का ताला तोड़कर नकदी सहित सात लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छह दिन बाद दर्ज हुई घटना की रिपोर्ट

सण्डीला/ हरदोई, अमृत विचार। संडीला कोतवाली क्षेत्र के बाबा हजारा बाग कॉलोनी में नकदी सहित लाखों के जेवर चोरी हो गए वहीं पुलिस ने छह दिन बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की है ।

कस्बे के मोहल्ला बाबा हजारा बाग कॉलोनी निवासी श्रीराम कनौजिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 11 मार्च की शाम वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में चला गया था। और उसके पड़ोस की सरोज सिंह भी उसी दिन सपरिवार अपने घर से एक शादी समारोह में चले गए थे। जब रात्रि में शादी समारोह से वापस घर लौटे तो तीन चोर आहट पाकर घर से भाग गए। उसने बताया उसके मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 46 हजार की नकदी वह तीन लाख 50 हजार के जेवर अपने साथ ले गए। और पड़ोस की सरोज सिंह के घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 35 हजार की नकदी तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए।  उन्होंने मौलवी खेड़ा के निवासी सुरेंद्र, साहब लाल,नीरज पर चोरी करने का आरोप लगाया है वहीं पुलिस ने छह दिन बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की है ।


ये भी पढ़ें - लखनऊ: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा, लगाया जुर्माना 

संबंधित समाचार