लखनऊ: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को एमपीएमएलए कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा, लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को राजधानी में एमपीएमएलए कोर्ट ने सजा सुनाई है। उन्हें ये सजा मानहानि के एक मामले में सुनाई गई है। कोर्ट की तरफ से मामले में 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बताते चलें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने DHFL घोटाले में तत्कालीन ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा की संलिप्तता का आरोप लगाया था।

अपने ऊपर लगे इस आरोप के खिलाफ श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मानहानि केस दर्ज कराया था। इस मामले में 7 नवंबर 2019 को तत्कालीन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' को मानहानि का नोटिस भेजकर माफ़ी मांगने का अल्टीमेटम दिया था। साथ ही उन्होंने सार्वजानिक रूप से खुद पर लगे आरोपों की सफाई भी दी थी। 


ये भी पढ़ें -Breaking news : बिजली कर्मियों की हड़ताल से बैकफुट पर सरकार, वार्ता के लिए कर्मचारी नेताओं को दिया आमंत्रण  

संबंधित समाचार