Video: ऊर्जा मंत्री से वार्ता कर रहे हैं बिजली कर्मचारी संगठन के नेता, हड़ताल समाप्त करने का हो रहा प्रयास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कई जिलों में बिजली जाने से हालात ख़राब जो गए हैं। इसके बीच मौजूदा समय में बिजली कर्मचारी संगठन के नेता ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के सरकारी आवास पर उनके बुलावे पर वार्ता कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार का प्रयास है कि हड़ताल को समाप्त कराया जाए।  

हालाँकि उत्तर प्रदेश विद्युत संघर्ष समिति के नेताओं ने साफ कर दिया की वह किसी भी कीमत पर 72 घंटे से पहले हड़ताल वापस नहीं लेंगे। साथ ही यह भी कहा कि यदि बिजली कर्मियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई इन 72 घंटों में की जाती है। तो बिजली कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जायेंगे और जेल भरो आन्दोलन पर मजबूर होंगे। 

बताया जा रहा है कि करीब 20 बिजली कर्मचारी नेता ऊर्जा मंत्री के आवास पर पहुंचे है। वहां पर वार्ता चल रही है। वार्ता पर जाने से पहले कर्मचारी नेताओं ने गिरफ्तारी की आशंका जताई है। कर्मचारी नेताओं ने प्रदर्शनकारियों से कहा है कि यदि गिरफ्तारी हो जाए, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देना।


ये भी पढ़ें -  Breaking news : बिजली कर्मियों की हड़ताल से बैकफुट पर सरकार, वार्ता के लिए कर्मचारी नेताओं को दिया आमंत्रण

संबंधित समाचार