आवाज से चालू होगा पंखा, स्पीड कर पाएंगे सेट, जानिए कीमत और खासियत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। Xiaomi की तरफ से एक स्मार्ट कूलिंग फैन पेश किया जाता है। यह एक स्टैंडिंग फैन है। शाओमी का स्टैंडिंग फैन कई सारी खूबियों के साथ आता है, जो इसे बाकी स्मार्ट फैन से अलग बनाता है। दरअसल अक्सर देखा जाता है कि लोग नींद में होने की वजह से फैन बंद करने के लिए नहीं उठते हैं। ऐसे लोगों के लिए Xiaomi ने स्मार्ट फैन पेश किया है, जिसे बोलकर चलाया जा सकेगा। शाओमी स्मार्ट स्टैंडिंग फैन 2 में गूगल असिस्टेंट एलेक्सा सपोर्ट दिया गया हैं, जिसकी मदद से आप बोलकर फैन को चालू और बंद किया जा सकता है।

Xiaomi फैन की स्पीड को 1 से 100 के बीज एडजेस्ट किया जा सकता है। इसे नैचुरल और डायरेक्ट फ्लो के बीच स्विच कर पाएंगे। फैन साइलेंट बीएलडीसी कॉपर वायर मोटर दी गई है। फैन ड्यूल फैन ब्लेड के साथ आता है। फोन में एक अल्ट्रा-वाइड एंगल और 39 डिग्री वर्टिकल रोटेशन दिया गया है। इस पंखे की अधिकतम रेंज 14 मीटर है। फैन का वजन 3 किग्रा. है। इस फैन को फोल्ड करके कहीं भी ले जाया जा सकता है। फैन को अपनी हिसाब से हाइट में सेट कर सकते हैं। फैन ईजी असेंबली,मिनिमलिस्टिक डिजाइन के साथ आता है।

Xiaomi Smart Standing Fan 2 की भारत में कीमत 6,999 रुपये है। इस फैन को 11 जुलाई से 18 जुलाई के बीच खरीदा जा सकेगा। फैन को आसान ईएमआई ऑप्शन में भी खरीद पाएंगे। इसे mi.com से खरीद पाएंगे। इसे 1000 रुपये प्री-आर्डर डिस्काउंट ऑफर में मात्र 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें : खतरे में टीचर्स की नौकरियां ! ... Chat GPT4 के जरिए खान एकेडमी ने बनाया AI ट्यूटर

संबंधित समाचार