बरेली: युवती समेत चार की मौत, 245 संक्रमित मिले
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ने के साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले 48 घंटों में युवती समेत चार संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 245 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सेंट्रल जेल और जिला जेल के बाद कोरोना ने नारी निकेतन में अपना कहर बरपाया है। शुक्रवार …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ने के साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले 48 घंटों में युवती समेत चार संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 245 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
सेंट्रल जेल और जिला जेल के बाद कोरोना ने नारी निकेतन में अपना कहर बरपाया है। शुक्रवार को 11 संवासनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को 78 संवासिनी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां 89 संवासनियों में अब तक संक्रमण पाया जा चुका है। इतनी बढ़ी संख्या में संवासनियों के संक्रमित होने पर अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई।
वहीं, रविवार को किशोर सदन में भी कोरोना सात बंदी संक्रमित पाए गए। थाना सुभाषनगर में दो दिन पहले इंस्पेक्टर और करगैना के चौकी इंचार्ज समेत 11 पुलिस कर्मी संक्रमित मिले थे, रविवार को इस थाने में चार और पुलिस कर्मी संक्रमित मिले। वहीं सेना और पीएसी में एक-एक जवान को भी संक्रमण पाया गया।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार को पिछले 48 घंटे में जिले में 245 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें मदारी गेट बड़ा बजार में छह, बदायूं रोड जागृति नगर में पांच, सैनिक कालोनी गली नंबर एक में पांच, इज्जतनगर में चार, राजेंद्रनगर में चार, किला के जखीरा में चार, बानखाना में तीन, बिशारतगंज में दो, श्यामगंज में एक, ख्वाजा कुतुब में एक, सुरेश शर्मा नगर में दो, गुलमोहर पार्क में एक, प्रेमनगर में एक, शेखपुर बहेड़ी तीन, प्रभात नगर जानकी मंदिर के पास एक, मीरगंज यूआरएफ नगरिया भगत में एक, चौबे जी गली सिविल लाइन में एक, जगतपुर में एक, उडला जागीर में एक, सिटी ओवर ब्रिज के पास एक संक्रमित है।
वहीं महादेवपुरम परवाना नगर में एक, गांव डंडिया में दो, गांव खाल में एक, महाजन अस्पताल में एक, काटघर किला में एक, स्टेशन रोड फतेहगंज पश्चिमी में एक, बिजौरिया रोड नवाबगंज में एक, स्टेडियम रोड पर ट्यूलिप टावर और कौंशबी टावर में एक-एक व्यक्ति में संक्रमण मिला है। जबकि पीएसी कालोनी कैंट में एक, मुढ़िया चौधरी ज्योति नगर में में एक, एकता नगर में एक, भरतौल में एक, कुसुम नगर ग्रीन पार्क में एक, संजय नगर में एक, एसआरएमएस में तीन, गणेशनगर में एक, क्योलड़िया में दो, महोलिया में दो, सिद्धार्थ नगर में एक, भोजीपुरा में दो, शांति बिहार में एक, महानगर में एक, सीबीगंज और जौहरपुर में एक-एक संक्रमित, वीर सावरकर नगर में एक, डिफेंस कालोनी में एक, रामपुर गार्डन में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
इसके अलावा आवास विकास में एक, फरीदपुर में एक, रामवाटिका के समीप सिविल लाइंस में एक, बिहारीपुर में एक, सनराइज अस्पताल में एक, जगतपुर में एक, धौाराटांडा में एक, इंद्रानगर में एक, क्यारा में एक, एंक्सटेंशन सन सिटी में एक, जनकपुरी में एक, मॉडल रेजीडेंसी कॉलोनी में दो, आशुतोष सिटी में एक, कृष्णा नगर में दो, न्यू शांति नगर में एक, चठिया में एक, ग्रीन पार्क में एक, सिघौली में एक, कालाबाड़ी में दो, मेवात में दो, खनपुरा में एक, जाटवपुरा मंडी के समीप थाना प्रेमनगर में एक, अहमद नगर में दो, कन्हैया टोला में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पीएचसी फतेहगंज पूर्वी और सीएचसी क्यारा में एक एक संक्रमित
कोरोना महामारी में स्वास्थ्यकर्मियों का संक्रमित होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिनों में पीएचसी फतेहगंज पूर्वी और सीएचसी क्यारा में एक-एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ही स्वास्थ्यकर्मियों को आइसोलेट कर दिया गया है।
युवती समेत चार की मौत
पिछले 48 घंटे में कोरोना से जिले में एक युवती समेत चार लोगों की मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि मृतकों में फरीदपुर के भगवंतपुर की एक 17 वर्षीय युवती भी थी। युवती को पिछले 20 दिनों से बुखार था। 9 अगस्त को एंटीजेन की जांच में रिपोर्ट आने पर उसे कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां शनिवार को युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।
भुता के ढकनी गांव की 70 वर्षीय भगवती देवी की भी कोरोना से मौत हो गई। इन्होंने एक निजी अस्पताल में दिखाया था। 9 अगस्त को जांच कराई। 13 अगस्त को भर्ती किया गया। रविवार को इनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं फतेहगंज पूर्वी के परोरा गांव के 65 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। चौथी मौत सुभाषनगर से सटे बदायूं रोड स्थित जागृति नगर निवासी 45 वर्षीय महिला कर हुई। उन्हें एक निजी अस्पताल में दिखाया गया था। जांच में पॉजिटिव आने पर शुक्रवार की शाम को भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
संक्रमित की पुष्टि होने के बाद भी नहीं किया कोविड नियमों का पालन तो होगी कार्रवाई
कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जिला स्तर पर इंफेक्शन प्रिवेंशन समिति का गठन किया गया है। लेकिन निजी चिकित्सालय, क्लीनिक, पैथौलेजी लैब वाले प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ा रहे है। पॉजिटिव आने के बाद भी अस्पतालों को न तो सैनेटाइज किया जा रहा है न ही उनके संपर्क में आने वालों को ही क्वारंटाइन किया जा रहा है। राजेंद्र नगर में दो दिन पहले क्षेत्र में स्थित एक पैथोलॉजी के संचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पैथोलॉजी को सैनेटाइज कराकर 24 घंटे के लिए सील नहीं किया गया।
हैरत की बात तो यह है कि यह कि जांचें भी हो रही हैं। जिससे संक्रमण के फैलने का खतरा बरकरार है। ऐसे में निवासियों ने अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मिल रही शिकायतों पर पैथोलॉजी का औचक निरीक्षण करेंगे। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई होगी। उधर, सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने अस्पतालों और क्लीनिक की ओर से कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
