बरेली : पति फहद संग ससुराल पहुंचीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, हुआ जोरदार स्वागत 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। शादी के बाद अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने पति फहद संग बरेली की बहेड़ी तहसील में अपने सुसराल पहुंचीं। जहां नवदंपति का जोरदार स्वागत किया गया। स्वरा भास्कर और फहद को शुभकामनाएं देने के लिए घर में लोगों भीड़ लगी रही। बता दें कि दिल्ली में शादी करने बाद स्वरा और फहद की रिसेप्शन पार्टी ससुराल बहेड़ी में भी होनी है। इस रिसेप्शन को खास बनाने के इंतजाम किए गए हैं। वहीं बॉलीवुड से भी रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए कई सितारों के पहुंचने की संभावना है। ससुराल में स्वरा के स्वागत के लिए पूरी गली और घर को आकर्षक झालरों से सजाया गया। जैसे ही उनकी गाड़ी ससुराल के दरवाजे पर पहुंची तो आतिशबाजी करके जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। 

इस दौरान स्वरा की एक झलक पाने के लिए लोग काफी उत्सुक नजर आए। गौरतलब है कि कि बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद खान से 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद स्वरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा किया था। वहीं बीते रोज स्वरा और फहद ने दिल्ली के फार्म हाउस में पारंपरिक तरीके से शादी की। जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों के साथ कई राजनैतिक दलों के नेताओं ने भी शिरकत की थी।

ये भी पढ़ें : स्वरा भास्कर की लाइफ स्टाइल जानकर रह जाएंगे दंग, एक फिल्म के लेती हैं मोटी रकम

संबंधित समाचार