SP MLA Irfan Solanki की पत्नी नसीम ने CM Yogi Adityanath से लगाई गुहार, कहा- महराजगंज जेल में घट गया 20 किलो वजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सपा विधायक की पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई गुहार।

कानपुर में इरफान सोलंकी की पत्नी ने नसीम सोलंकी और मां ने सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई। उन्होंने अधिवक्ता गौरव के माध्यम से मांग पत्र भिजवाया।

कानपुर, अमृत विचार। सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी पिछले पांच माह से जेल में बंद हैं। जेल में उनको कई तरह की बीमारियों ने घेर लिया है। जिससे उनका वजन 20 किलो घट गया है। यह बात उनकी पत्नी नसीम सोलंकी ने कही। इरफान पर जाजमऊ के डिफेंस कालोनी में प्लॉट पर आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने व अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा आठ झूठे मुकदमो में उन्हें फंसाया गया। साजीशन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए प्रशासन ने उनके पति को जिला कारागार कानपुर से महराजगंज जेल स्थानांतरित कर दिया। 
Letter

उन्होंने कहा कि विधायक इरफान सोलंकी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। उनकी दोनों किडनियों में स्टोन है। रीढ़ की हड्डी में हमेशा दर्द बना रहता है। मुकदमों की सुनवाई की तारीख जल्दी लगती है। उनको प्रत्येक तारीख पर 400 किलोमीटर दूर सीधे कानपुर कोर्ट में 8 घंटे की कष्टदायी यात्रा करवाकर प्रशासन द्वारा लाया जाता है। जिस वजह से उनका वजन भी 20 किलो घट गया है। पत्नी व मां खुर्शीदा का आरोप लगाया कि इरफान पर जेल प्रशासन द्वारा अमानवीय और जानवरों से भी बदत्तर व्यवहार किया जा रहा है।
 
आरोप है, कि उनके परिवारीजनों और उनके अधिवक्ता गौरव दीक्षित को भी उनसे मिलने नहीं दिया जाता है। उन लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक प्रार्थना पत्र वकील के माध्यम से भेजकर इरफान सोलंकी को रमजान के महीने में जिला कारागार महराजगंज जेल से जिला कारागार कानपुर स्थानांतरित करने की मांग की।

 

संबंधित समाचार