Theft In Fatehpur : पुलिस की रात्रि गश्त की खुली पोल, बदमाशों ने घूम-घूमकर तीन घरों को बनाया निशाना
Theft In Fatehpur फतेहपुर में तीन घरों में चोरी।
Theft In Fatehpur फतेहपुर में पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खोलकर बदमाशों ने एक के बाद एक तीन घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। बदमाशों ने नगदी, जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया।
फतेहपुर, अमृत विचार। Theft In Fatehpur जाफरगंज थाना क्षेत्र के इटरा गांव में बदमाशों ने तीन घरों में धावा बोलकर नगदी,सामान व जेवरात ले गए। लोगों को आहट लगी तब तक बदमाश जा चुके थे। खोजबीन करने पर सुबह गेंहू के खेत में पड़ा सामान मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
जाफरगंज क्षेत्र में वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। लोग शाम को निकलने पर अपने को असुरक्षित महशूश करते है। पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के बजाए पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करके अपराध को कंट्रोल करने में लगी हुई है। इन्हीं वजहों से क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
केस-1
इटरा गांव का रहने वाला शिव कुमार बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी विमला देवी घर पर 12 वर्षीय बच्चे के साथ रहती है। बीती रात बदमाशों ने घर के पीछे दीवार में नकब लगाकर अन्दर दाखिल हो गए। कमरे में बैग में रखे 27 हजार नगदी और कीमती जेवरात,कपड़े आदि उठा ले गए। जिस कमरे में बदमाश दाखिल हुए दूसरे में विमला देवी अपने बच्चे के साथ सो रही थी। सुबह उसकी नींद टूटी तो घर का सामान गायब देख खोजबीन शुरू कर दी। जानकारी पाते आसपास के लोग आए और चारों ओर खोजबीन शुरू कर दी। पीड़ित के घर से करीब सौ मीटर दूरी पर गेंहू के खेत में पुराने कपड़े और बैग पड़ा मिला। जबिक कीमती सामान गायब था। पीड़ित महिला ने बताय 2019 में चोरी हुई थी। जिसकी पुलिस ने ना ही रिपोर्ट लिखी और ना ही घटना का खुलासा किया। जिससे बदमाशों ने दोबारा घटना को अंजाम दे दिया।
केस-2
गांव के ही सुरेश के घर पर नकल लगाने का प्रयास किया। बदमाशों की आहट की भनक परिजनों को हुई। तो वह टार्च की रोशनी लगा खोजबीन करने लगे। मौके पाते ही बदमाश भाग निकले और वारदात को अंजाम नहीं दे सके। ग्रामीणों ने बदमाशों की संख्या आधा दर्जन से ज्यादा बताई है।
केस-3
गांव इटरा अपने मायके में बीना साहू काफी दिनों से रहती है। बदमाशों ने उसके घर पर नकब लगाने के प्रयास किए। रात करीब ढ़ाई बजे नींद टूट जाने और किसी के होने की आहट पाकर पड़ोस के लोगों को आवाज देकर बुलाया। लोगों के जग जाने का आभाष बदमाशों को गया वह भाग खड़े हुए।
जांच को पहुंची पर साक्ष्य नहीं जुटाए
मामले की जांच करने पुलिस पहुंची पर खुलासे के साक्ष्य नहीं जुटाये। खेत में मिले सामान को पीड़ित को सौंप दिया गया। पुलिस की जांच खानापूर्ति करने वाली साबित हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।
