क्रिकेट मैच: मुरादाबाद रीजन-1 ने बरेली रीजन- 1 को हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : खेलों के जरिए स्वस्थ रहने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल कार्यालय बरेली और मुरादाबाद के बीच रविवार को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। गंगाशील क्रिकेट अकादमी में हुए मैच में टॉस बरेली रीजन-1 ने जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद रीजन- 1 ने 240 रन बनाए।

जिसमें नीतेश भाटी ने 85 रन बनाए। बरेली रीजन 1 की टीम 170 रन ही बना सकी। मुरादाबाद रीजन-1 को विजेता घोषित किया। इस दौरान रीजनल मैनेजर मनीष कुमार सिंह, चीफ मैनेजर उमेश चंद्रा, चीफ मैनेजर जितेंद्र द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: महाराष्ट्र पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने वाले को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार