बहराइच: रंजिश में ग्राम प्रधान पर दबंगों का हमला, जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के दहौरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान ने तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने सभी को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दहौरा के ग्राम प्रधान राम पाल गुप्ता पुत्र संतराम हैं। ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि वह शनिवार सुबह अपने घर से पटेसिया चौराहा जा रहे थे। तभी रास्ते में बनियनपुरवा  गांव के पास पहले से मौजूद सुखदेव, राजेश समेत तीन लोगों ने उसे अकारण रोक लिया।

इसके बाद उसे घरेकर अपशब्द कहे। जान से मारने की धमकी दी। ग्राम प्रधान का कहना है कि रंजिश में कभी भी सभी ऊपर हमला कर सकते हैं। ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर देने के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्ट किया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक शिव नाथ गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। जांच चल रही है। इसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-Jaunpur News: होटल में चल रहा था अश्लील डांस, पुलिस ने मारा छापा तो मची भगदड़...

संबंधित समाचार