नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह कल एक दिवसीय दौरे पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


नैनीताल, अमृत विचार। देवस्थल स्थित एरीज वेधशाला में मंगलवार को टेलीस्कोप का उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) प्रतिभाग करेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल मंगलवार सुबह 11:35 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:40 बजे सासबनी हेलीपैड, हिमगिरी स्टेडियम, लेटीबंगा, मुक्तेश्वर पहुंचेंगे।

इसके बाद कार द्वारा प्रस्थान कर एरीज वेधशाला, देवस्थल, नैनीताल में टेलीस्कोप के उद्घाटन कार्यक्रम में दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद राज्यपाल शाम 4 बजे बजे सासबनी हेलीपैड, हिमगिरी स्टेडियम, लेटीबंगा, मुक्तेश्वर से जीटीसी हैलीपैड देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

 

संबंधित समाचार