Banda News : जिले में सरपट दौड़ी पुलिस कप्तान की तबादला एक्सप्रेस, कई को थाना-चौकियों में बनाया गया प्रभारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में पुलिस कप्तान ने तीन दर्जन इंस्पेक्टर-दरोगा का तबादिला किया।

बांदा जिले में पुलिस कप्तान ने शहर कोतवाल समेत तीन दर्जन इंस्पेक्टर-दरोगा का तबादला किया। इसमें अब शहर कोतवाल संदीप तिवारी होंगे। जबकि आईजीआरएस प्रभारी श्यामबाबू बने। इसके साथ ही कई को थाना-चौकियों में प्रभारी बनाया गया। जबकि कई को हटाया भी गया।

बांदा, अमृत विचार। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भारी पैमाने पर इंस्पेक्टर व दरोगा के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। पुलिस कप्तान की तबादला एक्सप्रेस की चपेट में तेजतर्रार शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला भी आ गए, उन्हें आईजीआरएस प्रभारी बनाया गया है, जबकि अपराध शाखा से संदीप तिवारी को शहर की कमान सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी को तत्काल प्रभाव से अपने नये कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने की हिदायत दी है। 
 
रविवार की देर रात पुलिस महकमे में तबादला एक्सप्रेस ने फर्राटा भरा तो उसकी जद में करीब तीन दर्जन इंस्पेक्टर और दरोगा आ गए। कई दरोगाओं को जहां थाना प्रभारी बनाया गया, वहीं कई को लूप लाइन में पहुंचा दिया गया है। जारी तबादला आदेश के अनुसार शहर कोतवाल रहे श्याम बाबू शुक्ला को आईजीआरएस प्रभारी, अपराध शाखा से संदीप तिवारी को शहर कोतवाल बनाया गया है। जबकि बदौसा निरीक्षक राकेश कुमार सरोज को जसपुरा, रिट सेल व डायल 112 प्रभारी अरविंद सिंह गौर को नरैनी, मीडिया सेल प्रभारी राजकुमार सिंह को तिदंवारी, नरैनी कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला को अतर्रा की कमान सौंपी गई है।
 
वहीं प्रभारी निरीक्षक अतर्रा अनूप कुमार दुबे, कोतवाली देहात प्रभारी मिथलेश कुमार सिंह और जसपुरा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को अपराधा शाखा, महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह को मीडिया सेल, तिंदवारी प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी डायल 112, कमासिन प्रभारी उमेश कुमार सिंह को रिट सेल, गिरवां प्रभारी सुनील कुमार सिंह को सीसीटीएनएस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह थानाध्यक्ष मरका अनिल साहू थाना पैलानी, कुरसेजा चौकी प्रभारी अरविंद सिंह कोतवाली देहात, थाना पैलानी कुलदीप तिवारी थाना गिरवां, थाना कोतवाली देहात से विजय कुशवाहा थाना बदौसा, थाना नरैनी से ननकू लाल थाना फतेहगंज, ओरन चौकी प्रभारी संदीप सिंह थाना कमासिन, थाना कोतवाली देहात से रमेश कुमार थाना मरका, खप्टिहाकलां चौकी प्रभारी कृष्णदेव त्रिपाठी थाना बिसंडा, कोतवाली नगर से मोनी निषाद महिला थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
 
ऐसे ही थानाध्यक्ष बिसंडा आनंद कुमार को भूरागढ़, भूरागढ़ चौकी प्रभारी राहुल सिंह को खप्टिहाकलां, थाना बिसंडा से सुभाषचंद्र को आेरन, थाना बबेरू से कृष्णबिहारी मिश्रा को कुरसेजा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। थानाध्यक्ष कालिंजर नरेश प्रजापति को थाना कोतवाली देहात, चौकी प्रभारी अलीगंज संजय सिंह को थाना कमासिन, बलखंडीनाका चौकी प्रभारी राजनारायण नायक को थाना बिसंडा, महिला थाना से अनुपमा तिवारी को कोतवाली नगर, थाना नरैनी से रश्मि देवी को अतर्रा, कालिंजर से मो.अकरम को नरैनी, पुलिस लाइन से दुर्विजय सिंह को कोतवाली देहात भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए तत्काल प्रभाव से नये कार्यस्थल पर योगदान आख्या प्रस्तुत करने की हिदायत दी है।

 

संबंधित समाचार