संभल: पलायन की धमकी पर हरकत में आई पुलिस, हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़ित परिवार ने मकान बेचकर जाने के लिए दीवार पर चस्पा किया था पोस्टर

संभल/जुनावई, अमृत विचार। जुनावई थाना क्षेत्र में शिक्षामित्र परिवार की पलायन करने की धमकी पर पुलिस हरकत में आई गई। पुलिस ने जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार से कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए समझाया। इससे पीड़ित परिवार संतुष्ट हो गया।

थाना क्षेत्र के गांव मैगरा निवासी शिक्षामित्र संजू शर्मा पर आठ फरवरी को गांव के ही लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इसमें संजू शर्मा और उसकी पत्नी भुवनेश शर्मा घायल हो गई थी। संजू शर्मा के भाई जितेंद्र ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन एक आरोपी फरार था। इस बीच संजू शर्मा ने मकान बेचकर पलायन करने का पोस्टर अपनी दीवार पर चस्पा कर दिया। पलायन की धमकी की जानकारी मिलने पर खलबली मच गई।

थाना प्रभारी ने परिवार को समझाया
जुनावई। सोमवार को थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से जानकारी लेते हुए समझाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुख्य आरोपी भगवान सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस के समझाने पर पीड़ित परिवार भी संतुष्ट हो गया।

सीओ गुन्नौर आलोक सिंह सिद्धू ने बताया कि गांव मैगरा में हुए विवाद में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की थी। एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी थी। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित का एक मकान अलीगढ़ में है। वह अलीगढ़ में भी रहते हैं। पलायन करने जैसी कोई बात नहीं है।

संबंधित समाचार