शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी आधी फीसदी से अधिक चढ़े 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। वैश्विक बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग और ऊर्जा समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार पिछले दिनों की गिरावट से उबरते हुए आधी फीसदी से अधिक की बढ़त पर रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 445.73 अंक अर्थात 0.77 प्रतिशत की छलांग लगाकर 58 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 58,074.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 119.10 अंक यानी 0.7 प्रतिशत उछलकर 17,107.50 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.66 प्रतिशत उछलकर 23,998.69 अंक और स्मॉलकैप 0.50 प्रतिशत चढ़कर 27,034.33 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3648 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2005 में लिवाली जबकि 1512 में बिकवाली हुई वहीं 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 26 कंपनियां तेजी जबकि शेष 24 गिरावट पर रहीं। बीएसई के 14 समूहों में लिवाली का जोर रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.71, सीडी 0.39, ऊर्जा 0.99, वित्तीय सेवाएं 1.44, इंडस्ट्रियल्स 0.71, दूरसंचार 0.63, यूटिलिटीज 0.35, ऑटो 0.09, बैंकिंग 1.30, कैपिटल गुड्स 0.90, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.57, धातु 0.17, तेल एवं गैस 0.46 और पावर समूह के शेयर 0.74 प्रतिशत मजबूत रहे।

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजारों का रुख सकारात्मक रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.32, जर्मनी का डैक्स 1.40, हांगकांग का हैंगसेंग 1.36 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.64 प्रतिशत चढ़ गया। हालांकि जापान के निक्केई में 1.42 प्रतिशत की गिरावट रही।

ये भी पढ़ें : जेपी नड्डा 26 मार्च को भोपाल में भाजपा के नए भवन का करेंगे भूमिपूजन 

संबंधित समाचार