आबकारी नीति मामला : कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति से संबंधित धनशोधन मामले में जमानत के लिए अदालत का रुख किया, जिस पर अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से उसका रुख जानना चाहा। विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने ईडी को नोटिस जारी कर 25 मार्च तक जवाब देने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें - आंध्र प्रदेश: सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा रागी दलिया भी 

अदालत ने 17 मार्च को आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया की ईडी हिरासत पांच दिन बढ़ाकर 22 मार्च तक कर दी थी। ईडी ने सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था। उन्हें 2021-22 की दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - नई दिल्ली में दो वर्षों के दौरान सांसदों के आवासों पर हमले की चार घटनाएं हुईं: सरकार 

संबंधित समाचार