अयोध्या : देवी मंदिरों में उमड़ी आस्था, मां की स्तुति को सुबह से लगी है कतार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद में नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था उमड़ पड़ी। श्रद्धालु सुबह से ही माँ शक्ति की उपासना में जुटे हैं। नगर के बड़ी देवकाली, छोटी देवकाली, पाटेश्वरी माता, मरी माता समेत अन्य देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा है। जय माता दी का उच्चारण कर मन्दिर पहुंचे भक्तों ने मां को नारियल, चुनरी, धूप, दीप व नैवेद्य अर्पित किया।

प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की स्तुति की। मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। लोगों ने घरों में कलश स्थापित किया। पूजन अर्चन के बाद व्रत आरंभ किया। इधर, मंगलवार शाम से ही फूल माला की बिक्री जमकर हुई। नारियल, चुनरी की दुकानों पर सुबह तक भीड़ दिखी।

यह भी पढ़ें : बाराबंकी : गुड़गांव से बिहार जा रही यात्री बस जलकर राख

संबंधित समाचार