UP News: फसल बीमा से बीमित 6009 किसानों ने क्षतिपूर्ति के लिए दर्ज कराई शिकायतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। फसल बीमा से बीमित 6009 किसानों ने क्षतिपूर्ति के लिए टोल-फ्री नंबरों पर शिकायतें दर्ज कराई हैं। जिसमें सबसे ज्यादा शिकायतें बुंदेलखंड के जिलों की हैं। जिनका बीमा कंपनी सर्वे कर नुकसान का आंकलन करेगी।

प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा कराए 6009 किसानों ने 72 घंटे के अंदर टोल-फ्री नंबरों पर क्लेम के लिए शिकायतें दर्ज कराई हैं। ऐसे किसानों ने कॉल कर क्षतिपूर्ति का दावा किया है। जिसमें ओलावृष्टि और बारिश से बुंदेलखंड में फसलों को ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।

क्योंकि झांसी से 503, महोबा 256, बांदा 113, ललितपुर 1225 व हमीरपुर से 776 शिकायतें दर्ज हुई हैं। जबकि मथुरा से 1266, इटावा 514, फिरोजाबाद 137, मिर्जापुर 113, हरदोई 85, कानपुर देहात 75, प्रयागराज 76 व अंबेडकनगर से 54 शिकायतें दर्ज हुई हैं।

जबकि शेष जिलों में इससे कम शिकायतें हैं। किसानों को राहत देने के लिए कृषि निदेशालय ने बीमा कंपनियों से यह रिपोर्ट तलब कर फौरन नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट मांगी है। निदेशक सांख्यिकी एवं फसल बीमा, कृषि निदेशालय सुमिता सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर किसानों को कंपनी के माध्यम से क्लेम मिलेगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: एसएसपी ने 22 निरीक्षक और उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म